फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेढ़ करोड़ से संवरेगा बट्टल बालियां स्कूल, चार क्लासरूम और दो शौचालयों का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बट्टल बालियां के बुनियादी ढांचे को लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से उन्नत किया जाएगा। इस सुधार योजना के तहत स्कूल में चार नए कक्षा रूम और दो शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के तहत स्वीकृत इस योजना को पूरी करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर जारी कर दिया गया हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। यह कदम स्कूल के शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में कोई विघ्न न आए।
विज्ञापन

साल 1923 में स्थापित इस ऐतिहासिक स्कूल में अब तक केवल आठ कक्षा रूम उपलब्ध थे जो अब विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त नहीं थे। इन नए कक्षा रूम के बनने से स्कूल में पढ़ाई के वातावरण में सुधार होगा और छात्रों को अधिक स्थान मिलेगा। इसके अलावा, नए शौचालयों का निर्माण भी स्कूल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
स्थानीय गिरधारी लाल, सोहन लाल, कृष्ण कुमार, विमल शर्मा व अन्य ने कहा कि गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कमरों की संख्या बढ़ने से विद्यार्थियों की परेशानी दूर होगी। पहले कमरों की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। 12 कक्षाओं के लिए आठ कमरे पर्याप्त नहीं थे, इस यह समय और क्षेत्रवासियों की भी मांग थी कि कमरों की संख्या को बढ़ाया जाए। इस मांग के पूरा होने से न सिर्फ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा, बल्कि स्कूल की समग्र स्थिति भी बेहतर होगी। यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में उधमपुर के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जो भविष्य में अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सकता है।
विज्ञापन

जीएचएसएस बट्टल बालियां में अतिरिक्त क्लास रूम और 2 शौचालयों के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है और इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे काम भी जल्द पूरा किया जाएगा
विज्ञापन

-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें