फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बसंतगढ़ में घर से आधा किलोमीटर दूर गहरी खाई में बुजुर्ग का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बसंतगढ़ में घर से आधा किलोमीटर दूर गहरी खाई से बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान जयचंद (75) निवासी पोनारा वार्ड-सात के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जयचंद लोधरा गांव में इलाज करने के लिए गया था। मृतक के बेटे प्रीतम सिंह ने बताया कि उनका घर पंचायत खनेड पोनारा गांव में है। पिता लोगों के घरों में निशुल्क इलाज करने जाते थे। दो-तीन दिन के बाद लोधरा से वापस आते थे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12 बजे पोनारा में डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में एक लड़की को शव दिखाई दिया। उसने शोर मचाया जिसके बाद घटना की जानकारी मिली।
प्रीतम सिंह ने बताया कि घर से आधा किलोमीटर दूर डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में शव पड़ा था। गांव की ही आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की झरने के पास गई थी जिसे पिता का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजन के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें