फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी दो अप्रैल को लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का अधिकारिक तौर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दो अप्रैल को जिला कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इसमें एसोसिएशन के प्रधान समेत पांचों पदाधिकारी बार काउंसिल से जुड़े संविधान की शपथ ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 26 मार्च को बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। इसमें एडवोकेट सुरेंद्र खजूरिया छठी बार एसोसिएशन के प्रधान चुने गए जबकि उनके साथ उपाध्यक्ष के रूप में एडवोकेट अखिल खजूरिया, आकाश कुमार को सह सचिव, रोहित शर्मा को महासचिव और एडवोकेट अभिलाश को कोषाध्यक्ष चुना गया है। बार एसोसिएशन का कार्यकाल पहले एक वर्ष का हुआ करता था। एसोसिएशन के संविधान में संशोधन कर कार्यकाल को दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
नवगठित एसोसिएशन 2025-26 तक कार्यभार संभालेगी। इसके बाद 2027 मार्च के अंत में अगले चुनाव कराए जाएंगे। बताया जा रहा है कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकारिक तौर पर शपथ दिलाने के लिए दो अप्रैल को जिला कोर्ट परिसर में होने वाले समारोह में बार काउंसिल और उससे जुड़े सभी सदस्यों के साथ-साथ न्यायपालिका से जुड़े कई बड़े ओहदेदार भी शामिल हो सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह किसकी देखरेख में करवाया जाएगा, इसकी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन अगले एक-आध दिन में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें