फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अवैध शराब के साथ एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कक्ड़याल की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुरिंदर सिंह निवासी टिकरी उधमपुर को काबू कर उससे जेके स्पेशल व्हिस्की के 110 क्वार्टर बरामद किए। इस संबंध में कटड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी रियासी के निर्देश पर पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व एएसपी कटड़ा, एसडीपीओ कटड़ा और थाना प्रभारी ने किया। संवाद
विज्ञापन

धारदार हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
कटड़ा। पुलिस ने उधमपुर मार्ग पर मतयाल क्षेत्र में आतंक पैदा करने और निवासियों की सुरक्षा को खतरा पैदा करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विकास शर्मा उर्फ विकू निवासी मतयाल होटल जगदीश के सामने कटड़ा के रूप में हुई है। उसे कथित तौर पर मतयाल इलाके में धारदार हथियार (टोका) से लैस होकर घूमते और लोगों को धमकाते हुए देखा गया था। यह सूचना मिलने पर थाना कटड़ा की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें