फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी बार एसोसिएशन के चुनाव दो को, चार पदों के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बार एसोसिएशन के चुनाव दो मार्च को होंगे। नौ उम्मीदवारों ने चार पदों पर नामांकन किया है जबकि कोषाध्यक्ष के लिए एडवोकेट विजय शर्मा निर्विरोध चुने गए है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की प्रधानगी के लिए एडवोकेट पवन देव सिंह और एडवोकेट राकेश जीत सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी। एडवोकेट हरीश शर्मा, दीपक अत्री व रजनीश ने उपप्रधान के लिए नामांकन किया है। महासचिव के लिए अभिनव पंडोत्रा व शुभम शर्मा जबकि संयुक्त सचिव के लिए अविनाश व दीपक तनोत्रा मैदान में हैं। सोमवार को जिला कोर्ट परिसर में बने बार एसोसिएशन के कमरे में नियुक्त किए गए आरओ एडवोकेट मोहम्मद सरवर मीर और एआरओ एडवोकेट शैलेन्द्र भारद्वाज की देखरेख में चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें