फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बंसीलाल शर्मा को बनाया जिला रियासी किसान सभा का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। किसान सभा ने सोमवार को मजदूर दस्तकार यूनियन के उपप्रधान बंसीलाल शर्मा को जिला रियासी का अध्यक्ष मनोनीत किया। विशेष बैठक के दौरान सदस्यों ने विश्वास जताया कि बंसीलाल के नेतृत्व में सभा किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएगी व अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में किसानों को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से ही मुद्दों का समाधान संभव है। नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और गांव-गांव तक किसानी हितों की आवाज पहुंचाने का संकल्प दोहराया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। यहां किसान सभा जम्मू-कश्मीर के सदस्य गोपाल सिंह, देशराज, प्रेमनाथ, अनंत राम, संसार सिंह, पूर्ण चंद, मदन लाल रामा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें