फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी-पट्टनगढ़ के बीच खोली जाए बैंक शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कोरोना संकट के बीच लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चिनैनी के आसपास के ग्रामीणों इलाकों के लोगोें को बैंक संबंधी कामकाज के लिए कस्बे में आना पड़ता है, लेकिन ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण उनकी समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों ने प्रशासन से चिनैनी-पट्टनगढ़ के बीच एक जेके बैंक की शाखा खोलने की मांग उठाई है। इससे चिनैनी बाजार में लगने वाली भीड़ भी कम होगी और लोगों की आवागमन के संबंध में परेशानी भी कम हो जाएगी।
नगुलता पंचायत के सरपंच पवन कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत से हर रोज कई लोग बैंक कार्य के लिए चिनैनी जाते हैं। शादी विवाह के मौजूदा सीजन में खरीदारी के चलते लोगों मजबूरन सफर करना पड़ रहा है। इस कारण उनकी समस्या बढ़ गई है। क्योंकि उन्हें बैंक जाने से पहले टेस्ट करवाना पड़ रहा है। इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्रशासन को चिनैनी-पट्टनगढ़ के बीच बैंक सुविधा देनी चाहिए। पंचायत मतलोआ बी की सरपंच पूजा देवी ने कहा कि उनकी पंचायत से हर रोज सैकड़ों लोग बैंक व अन्य कार्य के लिए चिनैनी जाते हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए बैंक की सुविधा इस चिनैनी-पट्टनगढ़ के बीच मुहैया करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें