फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदीपोरा बना फुटबाल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय अंडर-14 ब्वॉयज अंतर जिला फुटबाल प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। फाइनल में बांदीपोरा की टीम ने कुपवाड़ा को 4-0 से मात देकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफानल में कुपवाडा की टीम ने कुलगाम की टीम को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में बांदीपोरा ने बारामुला को 6-5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह मुख्यातिथि थे। उन्होंने दोनों टीमों को मैदान में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। वहीं, विजेता और उपविजेता टीम को बधाई दी। इस मौके पर यूटी स्तर के चयनकर्ता शौकत और गुलजार की ओर से कोचिंग कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया, जो आगे राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें