फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में पार्क पर बंदी जारी, आज से खुलेंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब दो महीने के बाद देविकानगरी के बाजार में सोमवार को रौनक लौटेगी। सरकार के आदेश के अनुसार सोमवार से सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खुल सकेंगी। शॉपिंग कांप्लेक्स और मॉल को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तीन दिन खोलने की अनुमति दी है। रात्रि कर्फ्यू हर रोज रात आठ से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को भी खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन

करीब दो महीने कोरोना के मामले बढ़ने के बाद बाजार में दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कुछ दिनों के बाद रोटेशन के हिसाब से दुकानें खोलने की अनुमति मिली थी। लेकिन इससे दुकानदारों को ज्यादा राहत नहीं मिली थी। पिछले कुछ सप्ताह से व्यापार मंडल लगातार प्रशासन से सप्ताह में पांच दिन दुकानें खोलने की मांग कर रहा था। वहीं अब प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आई है। इसी को लेकर सरकार की तरफ से प्रदेश के आठ जिलों में कोरोना कर्फ्यू खत्म करने के साथ हर रोज सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई। इसमें एक जिला उधमपुर भी है।
इसकी जानकारी मिलने के बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इंदु कंवल चिब ने भी आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिले में रोजाना सुबह सात से शाम सात बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी। शापिंग कांप्लेक्स और मॉल को सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति मिली है। इनका समय भी सुबह सात से शाम सात बजे तक रहेगा। पार्लर, सैलून और बारबर की दुकानें रोजाना खुलेंगी। पार्क को अभी खोलने की अनुमति नहीं मिली है। सरकारी कार्यालयों में 100 प्रतिशत कर्मचारी हाजिर होकर काम करेंगे। निजी कार्यालयों में भी कर्मचारियों की हाजिरी 100 प्रतिशत रखी जा सकती है। बाजार में सभी को सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा और दुकानदार बिना मास्क के किसी भी ग्राहक को सामान नहीं देगा। ग्राहक व दुकानदार का मास्क पहना जरूरी होगा। दुकानदारों को भी अपने कर्मचारियों को सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध करवाने होंगे। व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने प्रशासन और सरकार के आदेश का स्वागत किया है और सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह अपनी दुकानों में सामाजिक दूरी के नियम का ख्याल रखें और किसी तरह से भी भीड़ न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें