फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में लगेगा बैसाखी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब दो वर्ष बाद देविका घाट पर 14 अप्रैल को बैसाखी मेले का आयोजन होने जा रहा है। इस बार मेले का आयोजन सीसीटीवी की निगरानी में होगा। साथ ही मेला स्थल पर प्लास्टिक की डिस्पोजल सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला प्रशासन ने एक बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक का आयोजन उपायुक्त इंदु कंवल चिब के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद सैयद खान और सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल भी मौजूद थे।
बैठक में सुरक्षा, सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, बैरिकेडिंग, प्राथमिक उपचार, स्वच्छता, सामान की दरों की जांच व अन्य संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। देविका घाट पर मेले के दिनों में कोई भी दुकानदार निम्न गुणवत्ता का भोजन न बेचे, यह सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक्सईएन जल शक्ति विभाग पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

जबकि, कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद को स्थल पर उचित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के संबंध में सीएमओ को एंबुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम भी तैनात करने को कहा। एक्सईएन पीडीडी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। इसी तरह पुलिस विभाग मेला स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि तहसीलदार मेला अधिकारी होंगे।
14 से 16 अप्रैल तक मेले के लिए गतिविधि कैलेंडर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, चिकित्सा टीमों की तैनाती, मजिस्ट्रेटों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और फायर टेंडर की तैनाती पर भी बैठक में चर्चा की गई। इस बार मेला सीसीटीवी की निगरानी में होगा। पुलिस की टीमें सीसीटीवी के जरिए सभी पर नजर रखेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेला स्थल पर प्लास्टिक की डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें