फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राजा राम सिंह मैदान में लगा बैसाखी मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे के राजा राम सिंह मैदान में रविवार को बैसाखी पर्व पर काफी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। बच्चों ने कई प्रकार के झूलों का आनंद लिया। रविवार दोपहर दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक मेला स्थल पर लोगों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन

मेले में सजी अस्थायी दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी भी की। मेले में लगी ड्रैगन ट्रेन बच्चों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। अभिभावकों ने बच्चों के साथ ड्रैगन ट्रेन में बैठकर मस्ती की। मेले में पहुंचीं मीनाक्षी देवी, राजकुमार, सपना, दिव्यांश, अन्य युवाओं ने बताया कि इस बार मेला शानदार रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें