फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का हुआ आयोजन

विज्ञापन
उधमपुर में बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी और खिलाड़ियों से मिलते मुख्य मेहमान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के मिनी स्टेडियम में स्थित बैडमिंटन हॉल में सोमवार को चार दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरूआत की गई। इस अवसर पर एएसपी अनवर-उल-हक मुख्य मेहमान थे। जबकि, डीएसपी हेडक्वार्टर साहिल महाजन विशेष मेहमान थे।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे डिस्ट्रिक्ट उधमपुर बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से आयोजित टूर्नामेंट की शुरूआत की गई। एएसपी और डीएसपी ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की और सबको टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। पहला मुकाबला अंडर-17 वर्ग में लड़कियों का खेला गया। इसमें आस्था ने 15-12, 15-11 अंक के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
दूसरा मुकाबला तेजस्वी और आर्या के बीच खेला गया, जिसमें तेजस्वी ने 15-12, 15-10 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, तीसरा मुकाबला ओशीन सिंह और मिताली के बीच खेला गया, जिसमें ओशीन सिंह ने 15-8, 15-5 के अंतर से मुकाबला जीता। इसी तरह लड़कों के मुकाबले भी खेले गए। इस अवसर पर तहसीलदार अमित वर्मा, एसएचओ चमन गोरखा, स्पोर्ट्स काउंसिल मैनेजर नवीन शर्मा, डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेश खजूरिया, राज गुरु, शेख तनवीर, रवि सिंह, आदि मौजूद थे।

उधमपुर में बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी और खिलाड़ियों से मिलते मुख्य मेहमान- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें