चिनैनी कस्बे में लगा लंबा जाम :- संवाद
- फोटो : UDHAMPUR
चिनैनी। कस्बे में जाम से निजात दिलाने की मांग लोगों ने उठाई है। उन्होंने कहा है कि बेतरतीब वाहनों से शहर में अक्सर जाम की समस्या होती है। सोमवार को जाम में फंसे सुदेश कुमार, दलीप सिंह, हेम राज, राजू, आदि ने कहा कि मेन चौक से सुद्धमहादेव चौक और चिनैनी दोमेल के बीच अक्सर जाम लगता है। इसके कारण लोगों को एक किलोमीटर का सफर करने में भी आधा घंटा लग जाता है। ऐसे में कुछ स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित करना चाहिए। और बेतरतीब लगे वाहनों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। लोगों ने प्रशासन से कस्बे में जाम की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। संवाद
चिनैनी कस्बे में लगा लंबा जाम :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR