फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: खेतों तक सीधे पहुंचेगा पानी, बाईं और बाच्छल-छब्बा कूल की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी में खेतों तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच सकेगा। इसके लिए बाईं कूल (3400 मीटर) और बाच्छल से छब्बा कूल (2000 मीटर) की मरम्मत और पुनर्स्थापन का कार्य होगा। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना पर 54.36 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि कई वर्षों से कूलों की हालत खराब हो रही थी लेकिन समय पर मरम्मत न होने के कारण समस्या बढ़ती चली गई। अगस्त और सितंबर में हुई भारी बारिश ने स्थिति को और गंभीर बना दिया था। तेज बारिश और जल बहाव के कारण कई स्थानों पर कूल टूट गए थे जबकि कई हिस्सों में दरार और रिसाव होने लगा था।
धीरज शर्मा, राधे श्याम, मंगतराम और शाम लाल व अन्य किसानों ने बताया कि कूलों की खराब हालत के कारण खेती के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। निजी साधनों से खेतों तक पानी पहुंचाना पड़ता था जिससे लागत बढ़ रही थी। पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण धान, मक्का और सब्जियों जैसी फसलें प्रभावित हो रही थीं। अब कूलों की मरम्मत से पानी का प्रवाह सुचारु होगा और रिसाव की समस्या खत्म होने से पानी की बर्बादी रुकेगी। बाईं, बाच्छल और आसपास के गांवों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। खेतों तक समय पर पर्याप्त पानी पहुंचने से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



स्थायी बहाली कार्यक्रम के तहत कूलों की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम जल्द खत्म किया जाएगा। सभी खराब पड़ी सिंचाई संरचनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से दुरुस्त किया जाना है ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

- गिरधारी लाल, एक्सईएन, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें