फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों और किसानों को लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के उद्यानिकी विभाग ने शनिवार को पर्यटन स्वागत केंद्र में विशेष मेगा जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला विकास परिषद की अध्यक्ष पूजा ठाकुर मुख्यातिथि रहीं।
विज्ञापन

प्रारंभ में डीडीसी अध्यक्ष ने निदेशक बागवानी और उपायुक्त के साथ विभिन्न विभागों की स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण किया, जिसमें विभिन्न योजनाओं के मशीनरी, उपकरण और कुछ मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। शिविर के दौरान संबंधित जिला अधिकारियों और क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बागवानों और किसानों को प्रचलित विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे स्ट्रॉबेरी रोपण, कीवी पौधरोपण, अल्ट्रा-हाई डेंसिटी सेब रोपण, आदि के बारे में जागरूकता किया।
इस अवसर पर निदेशक बागवानी जम्नेमू राम सेवक ने प्रखंड और तहसील स्तर पर अधिक से अधिक जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। ताकि, उच्च घनत्व वाले बागों की स्थापना के अलावा छंटाई और अन्य बागवानी कार्यों पर प्रशिक्षण दिया जा सके। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिसमें प्रतिभागियों को वृक्षों के महत्व और पौधरोपण के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने किसानों को सरकार की पहल अपनी जमीन अपनी निगरानी के बारे में भी अवगत कराया। जिसे भूमि रिकॉर्ड जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए शुरू किया है। बाद में निदेशक बागवानी ने सीएचओ और क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ अशोक कुमार पुत्र भोला राम निवासी पुछाल के खेत का दौरा किया। जहां उन्होंने कैपेक्स क्षेत्र विस्तार योजना के तहत उच्च घनत्व वाले सेब के रोपण की शुरुआत भी की।
शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त किश्तवाड़ किशोरी लाल शर्मा, बीडीसी, डीडीसी, एसीआर किश्तवाड़ अख्तर हुसैन काजी, मुख्य बागवानी अधिकारी मुश्ताक अहमद वानी, मुख्य कृषि अधिकारी एस के भगत, सीएएचओ किश्तवाड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा जिले के विभिन्न हिस्सों के लगभग तीन सौ किसान और बागवान भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें