फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी-लांदर भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उधमपुर के पंचैरी में अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण व पूर्व वि? - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। पंचैरी-लांदर-भमाग को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक इस इलाके को अलग विस नहीं बनाया जाता है, तब तक इसका विकास नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने लांदर, कट्टी, लट्टीयार, कुलटयार, पंचैरी, मीर व अन्य पंचायतों का दौरा कर पंचायत स्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह दूरदराज पहाड़ी इलाका मौजूदा समय में तीन विधानसभा क्षेत्रों में बंटा हुआ है। इसको रियासी, चिनैनी और उधमपुर विधानसभा क्षेत्र में बांटा गया है। इसलिए, अब समय आ चुका है कि सभी लोग एकजुट होकर संघर्ष करें। ताकि, इलाके के लोगों को उनका अधिकार मिल सके।
मनकोटिया ने हदबंदी आयोग के सदस्यों से अपील की है कि पूरे इलाके में जाकर लोगों की राय लें, और फैसला करें। कश्मीर के गुरेज इलाके में 14 हजार मतदाताओं पर विधानसभा क्षेत्र बनाया जा सकता है, तो इस पहाड़ी क्षेत्र में तो 40 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। इसको अलग विधानसभा का दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता है?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैंथगली से गलियोत तक सड़क का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। प्रशासन व सरकार जल्द इसके ऊपर संज्ञान ले और यह काम पूरा करे। गरीबों की मनरेगा की दिहाड़ी की तीन वर्ष की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। सरकार इसका भुगतान जल्द करे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब लोगों को घर बनाने की सुविधा भी प्रदान की जाए। इस मौके पर सुरजीत सिंह, सरपंच शमशेर सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें