फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थियों को नशा मुक्ति और एचआईवी के प्रति जागरूकता किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज ककड़ियाल कटड़ा में नशा मुक्ति एचआईवी/एड्स जागरूकता तथा बेसिक लाइफ सपोर्ट बीएलएस विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस, रेड रिबन क्लब तथा श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रजनी भगत के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें जीवन रक्षक कौशल से सशक्त बनाना था। एसएमवीडीआईएमई की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने इस अवसर पर व्याख्यान देने के साथ-साथ व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

एसएमवीडीआईएमई के कार्यकारी निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर हस्तक्षेप के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बेसिक लाइफ सपोर्ट का ज्ञान किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने और जीवन रक्षक तकनीकों में दक्षता हासिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंथाल के डीडीसी सदस्य राजिंदर मेंगी ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर बल देते हुए ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक, स्वस्थ और जिम्मेदार युवा शक्ति को आधार स्तंभ बताया।
कार्यक्रम के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुज कपूर ने बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और प्राथमिक उपचार तकनीकों का विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने सीपीआर का अभ्यास कर आपात स्थितियों से निपटने की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें