एसएमवीडीयू में पीएम-यूएसएचए के कार्यकर्म में मौजूद प्रो व अन्य। स्रोत : विवि
एसएमवीडीयू में संस्थागत विकास योजना आईडीपी पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम-यूएसएचए के तहत उच्च शिक्षा संस्थानों एचईआई के लिए संस्थागत विकास योजना पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में एसएमवीडीयू और जम्मू के उच्च शिक्षा संस्थानों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, डीन, प्रशासकों और संकाय सदस्यों ने उच्च शिक्षा संस्थानों में शासन, अनुसंधान और शैक्षणिक नीतियों को बढ़ाने में आईडीपी के महत्व पर विचार-विमर्श किया।
कार्यशाला के संसाधन व्यक्ति प्रोफेसर आईके भट, पूर्व कुलपति मानव रचना विश्वविद्यालय फरीदाबाद और प्रोफेसर केएस चंद्रशेखर, कुलपति क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू थे। उन्होंने संस्थागत विकास और शासन के विभिन्न पहलुओं पर सत्र दिए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. बलबीर सिंह और एसएमवीडीयू के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार के उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने में आईडीपी की भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने उच्च शिक्षा के उभरते परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला का समन्वयन अकादमिक मामलों के डीन प्रो. बलबीर सिंह, डॉ. शफाक रसूल और अकादमिक मामलों के एसोसिएट डीन डॉ. बीबी जिंदल ने किया। पहले तकनीकी सत्र में अकादमिक रूपरेखा, अनुसंधान सक्षमकर्ता, शासन और आईडीपी के मूल तत्व संगोष्ठी के मुख्य विषय थे। दूसरे तकनीकी सत्र में मानव संसाधन प्रबंधन और डिजिटल सक्षमकर्ता पर जोर दिया गया। संवाद