फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किशोरी का बाल विवाह होने से रोका, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला टास्क फोर्स व उधमपुर पुलिस ने पट्टनगढ़ लाटी की 14 वर्षीय किशोरी का अवैध बाल विवाह होने से रोक दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली सूचना के बाद 6 मई 2025 को यह कार्रवाई की गई। बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए लड़की को देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाली बच्ची घोषित किया गया है। उसे बाल देखभाल संस्थान में रखा गया है। इस संबंध में थाना लाटी में सभी जिम्मेदार पक्षों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उधमपुर पुलिस बच्चों की सुरक्षा और ऐसे गैरकानूनी कृत्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें