फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिनैनी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को पंचायत मतलोवा-ए और ग्राम मतलोवा में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 17 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लिया। प्रदान की गई सेवाओं में आधार कार्ड बनाना, आदिवासी प्रमाण पत्र जारी करना, आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन आदि शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रक्तचाप और मधुमेह के लिए चिकित्सा जांच आदि की सुविधा दी प्रदान की गई। अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। मिशन युवा के बारे में भी जागरूकता बढ़ाई गई। युवाओं से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी के लिए मिशन के तहत पंजीकरण कराने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें