उधमपुर/रामनगर। जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर घोरड़ी ब्लाक के सेरबाला इलाके में तेज रफ्तार ऑटो के सड़क किनारे खड़ी कार और पत्थर से टकराने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोपहर करीब एक बजे चालक आटो नंबर जेके14जी-4096 घोरडी की रफ्तार जा रहा था। सेरबाला इलाके में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़ी कार (जेके08जी-2670) को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी पर जाकर पत्थर से टकरा कर रुक गया। हादसे में ऑटो सवार मक्खना देवी (45) पत्नी जोधमल, हुक्मा देवी (65) पत्नी देस राज, हंस राज (47) पुत्र फकीर नाथ और मक्खना देवी (30) पत्नी सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे लोगों ने सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी।