फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का रुख बदला, ठंड ने दी दस्तक

Wed, 15 Oct 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/चिनैनी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का रुख बदलने से ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिन भर जिले में बादल छाए रहने और कई जगहों पर बूंदाबांदी होने से तापमान लुढ़क गया। यहां तक की लोगों को स्वेटर-जैकेट तक निकालने पड़ गए।
विज्ञापन


रात में कंबल के बिना काम नहीं चल रहा है। मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। इसके कारण तापमान में अचानक काफी गिरावट आ गई और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से कई लोगों को गर्म कपड़े तुरंत निकालने पड़ गए।

दिन में भी पूरे बांह का शर्ट पहनना पड़ा। बच्चों को भी परिवार वालों ने गर्म कपड़े पहना दिए। पंखे भी बिल्कुल नहीं चले। एक दिन पहले सोमवार को मौसम सामान्य था। लेकिन मंगलवार की सुबह जब लोग जागे तो आसमान में बादल छाए थे। बीच में कई बार काली घटाएं भी छाई। दिन के समय भी लोगों को लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे के करीब बादल कुछ हटे और सूरज की किरणें भी बादलों की ओट से बाहर निकली। धूप की गर्मी अच्छी लग रही थी। करीब एक घंटे के बाद दोबारा बादल छा गए। तेज हवाएं नहीं चलने के कारण बारिश नहीं हुई। तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट पाई गई।

चिनैनी में मंगलवार को हल्की बारिश ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजदूर कर दिया। दरअसल, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी पड़े। इससे मौसम का रुख अचानक बदल गया। पत्नीटाप, कुद, पत्थाटाप, सनासर में लोगों और सैलानियों ने गर्म पकड़ों का प्रयोग किया। हालांकि अभी चिनैनी की ऊंची चोटियों पर अभी हिमपात नहीं हुआ है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें