फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में प्रेमी युवक पर कातिलाना हमला

Sat, 12 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने प्रेम प्रसंग के मामले में अदालत में बयान देने आई लड़की के घर वालों ने शुक्रवार को अदालत में ही प्रेमी युवक पर कातिलाना हमला कर दिया। उस पर कुर्सियों से वार किया गया।
विज्ञापन


वकीलों के बीचबचाव करने पर युवक की जान बची। हमलावरों ने वकीलों को भी जान से मार डालने की धमकी दे डाली। इस दौरान कोर्ट परिसर में भीड़ लग गई। मामला बिगड़ता देख सभी हमलावर फरार हो गए।

उन लोगों ने जबरन अपने साथ लड़की को भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन लड़की कोर्ट के अंदर पहुंच चुकी थी। यह वारदात यह वारदात कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के सामने हुआ। वे मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


बाद में लड़की ने सीजेएम उधमपुर के समक्ष पेश होकर अपने पिता, चाचा और अन्य लोगों के खिलाफ सीआरपीसी 164-ए के तहत बयान दर्ज करवाया और कहा कि उसे जबरन घर में बंधक बनाकर रखा गया था।

मारपीट भी की जाती थी। किसी तरह वह कोर्ट पहुंच सकी। युवती ने कोर्ट में जज के समक्ष सुरक्षा दिए जाने की मांग की। युवती की अर्जी पर सीजेएम ने एसएचओ उधमपुर को 156 (3) सीआरपीसी के तहत जांच करने और युवती को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिए।

युवती पुलिस सुरक्षा के  बीच प्रेमी युवक शकील अहमद के साथ चली गई। युवती के अनुसार वह शकील से शादी कर रही है। युवती ने हलफनामा भी दायर किया, जिसमें कहा कि वह बिना किसी दबाव के घर वालों के खिलाफ बयान दे रही है।

युवक ने भी बताया कि वह युवती से शादी कर रहा है। उसके खिलाफ गलत मामला दर्ज किया है। प्रेमी युगल के वकील शमीम अहमद के अनुसार युवती के घरवालों ने अगवा करने के गलत आरोप लगाए थे।

वकीलों ने कामकाम ठप कर दिया
युवक को जब कोर्ट में मौजूद वकील लड़की के घर वालों से बचा रहे थे तो हमलावरों ने वकीलों को भी जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे गुस्साए वकीलों ने कामकाज ठप कर दिया। इस घटना के दौरान काफी देर तक अदालत परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें