उधमपुर। वाहनों की कमी को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे रिट्टी-कुनाला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ मुदस्सिर इकबाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि समस्या का जल्द उचित समाधान किया जाएगा।
अजय सिंह व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रिट्टी-कुनाला, उधमपुर और रामनगर के बीच मध्य प्वाइंट है जिस कारण उधमपुर और रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ियों में रिट्टी-कुनाला के यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल होता है। इसलिए ग्रामीणों की तरफ से प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी लेकिन एआरटीओ के भरोसे पर फैसला स्थगित कर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि नए रूट परमिट जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर विभाग को सहयोग दें।