फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
भद्रवाह में छापेमारी में बरामद लाहन नष्ट करते पुलिस अधिकारी व पकडा गया आरोपी - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
भद्रवाह। पुलिस ने भद्रवाह में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और लाहन बरामद किया है। इस आरोप में एक महिला के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भद्रवाह क्षेत्र में पुलिस ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब व लाहन बरामद किया। इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहली कार्रवाई सुमना देवी निवासी जनाना भद्रवाह के खिलाफ हुई, जिसके कब्जे से चार लीटर अवैध शराब और 40 लीटर लाहन बरामद किया गया। वहीं, दूसरी कार्रवाई शादी लाल निवासी कोडसू भद्रवाह के खिलाफ की गई। शादी लाल के यहां से चार लीटर अवैध शराब और सौ लीटर लाहन बरामद किया गया है।
पुलिस ने तीसरी कार्रवाई प्रदीप सिंह निवासी चिल्ली तहसील भाला वर्तमान सेरी भद्रवाह पर की, जिससे आठ क्वार्टर शराब बरामद की गई है। इन सभी को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और इसकी बिक्री के खिलाफ आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापामारी शुरू की गई है।

भद्रवाह में छापेमारी में बरामद लाहन नष्ट करते पुलिस अधिकारी व पकडा गया आरोपी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें