फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेना व पुलिस ने गश्त बढ़ाई

विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोजी कुत्ते के साथ गश्त करते सेना के जवान।
विज्ञापन
-आतंकी गतिविधि को विफल करने के लिए उन्नत वाहन स्कैनर व एआई आधारित चेहरे की पहचान वाली प्रणाली स्थापित की गई
विज्ञापन



रामबन। श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर आतंकी गतिविधि को विफल करने के लिए सेना और पुलिस ने बुधवार से गश्त बढ़ा दी है। नाशरी और बनिहाल सुरंगों के बीच कई स्थानों पर वाहनों की तलाशी ली गई।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आतंकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और महत्वपूर्ण पारगमन मार्गों को सुरक्षित करने के लिए सेना ने हाईवे पर सतर्कता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग रामबन जिले से गुजरने वाले जम्मू व कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। जम्मू और कश्मीर पुलिस के समन्वय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नवीनतम निगरानी और स्क्रीनिंग तकनीकों को जांच प्रणाली में शामिल किया गया है। उन्नत वाहन स्कैनर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चेहरे की पहचान और स्वचालित नंबर प्लेट पहचान प्रणाली को शहरों के प्रमुख केंद्रों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

ये प्रौद्योगिकियां वास्तविक समय के आंकड़े उपलब्ध कराएंगी और संदिग्ध वाहनों व लोगों की तुरंत पहचान करने में सक्षम होंगी जिससे खतरों को वास्तविक रूप से सामने आने से पहले ही रोकने की क्षमता में काफी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें