फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लाल द्रमन में 209 रोगियों और 185 पशुओं को मिला इलाज

Sun, 25 May 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
लाल द्रमन में एक व्य​क्ति की चिकित्सा जांच करते सैन्य डाॅक्टर।
विज्ञापन
ऑपरेशन सद्भावना के तहत सेना की 10 आरआर बटालियन ने लगाया चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

गुज्जर और बक्करवालों के पशुओं के इलाज के लिए पशुपालकों को बांटी दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
डोडा। भारतीय सेना ने सीमांत क्षेत्र में ऑपरेशन सद्भावना चलाया है। इसके तहत 10 आरआर बटालियन ने शनिवार को भगवाह तहसील के दूरस्थ गांव लाल द्रमन में चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें पहुंचे डॉक्टरों ने 115 पुरुषों, 69 महिलाओं और 25 बच्चों सहित कुल 209 रोगियों को चिकित्सा देखभाल प्रदान की गई।
सेनाधिकारियों ने बताया कि खराब सड़क, मौसम की बाधाओं और विकास के अभाव के कारण इस गांव में चिकित्सा सुविधाएं अपर्याप्त हैं। इस कारण स्थानीय लोगों ने वहां चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसे पूरा करने के लिए चिकित्सा और पशु चिकित्सा शिविर का नेतृत्व सेना के चिकित्सा अधिकारी, सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और जिला भेड़ और पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों ने किया। इसके लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जिला भेड़ और पशुपालन विभाग, डोडा के पशु चिकित्सकों सहित 10 कर्मचारी शामिल हुए।
इस शिविर में रोगियों की जांच, चिकित्सा उपचार और दवाओं का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों के साथ गुज्जरों, बक्करवालों के पशुओं की जांच और उपचार के लिए पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया। गाय, भेड़, घोड़े, खच्चर, बकरी और भैंस सहित कुल 185 पशुओं की जांच कर पशु पालकों को मुफ्त चिकित्सा प्रदान की गई।
विज्ञापन


लोगों में चिकित्सा जागरूकता फैलाने के लिए माता-पिता को स्वास्थ्य, पोषण और बाल देखभाल पर पर्चे भी बांटे गए। स्थानीय लोगों को आम बीमारियों से बचाव के लिए निवारक स्वास्थ्य देखभाल के बारे में भी जागरूक किया गया। इस आयोजन के लिए स्थानीय लोगों ने भारतीय सेना का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें