फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गुड्डी से परतयाना लेड तक बनेगी सड़क

Sun, 25 May 2025 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
गुड्डी से परतयाना की ओर पैदल पहाड़ी रास्ते से सफर करते लोग।
विज्ञापन
सड़क बनाने के लिए हुए सर्वे से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक घोरड़ी में पड़ते गुड्डी से परतयाना लेड तक सड़क न होने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार सरकार से क्षेत्र में सड़क बनाने की मांग करते रहे हैं। इसलिए सरकार की ओर से सत्र 2024-25 में पीएमजीएसवाई खंड से इस क्षेत्र में चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की मंजूरी दी है। इसके बाद सर्वे कर इसका प्लान सरकार को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों को उनके क्षेत्र में सड़क बनने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को रोजाना पैदल आना-जाना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच मदन लाल का कहना था कि क्षेत्र में सड़क बनने से कई पंचायतों का आपस में जुड़ाव होगा। इससे क्षेत्र में कई और विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें