रामबन। देश की सीमाओं की रक्षा करने के अलावा सेना लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहती है। रामबन में अब सेना ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठा लिया है। इस दौरान जहां लोगों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, लोगों को टेस्ट और वैक्सीनेशन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
रामबन के चंद्रकोट में हेडक्वार्टर 11 सेक्टर आरआर की ओर से कोविड जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सैन्य अधिकारियों ने लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाने के लिए पंजीकरण करवाने पर जोर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जागरूकता सत्र में हिस्सा लिया और सेना की पहल की सराहना की।