फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से प्रशासनिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। देश में दोबारा से पैर पसार रहे कोरोना के खतरे को देखते हुए रामनगर में नगर पालिका की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत लोगों से कोविड-19 एसओपी का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ अनिश गंडोत्रा ने बताया कि कोरोना फिर से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस बार कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने की पुष्टि हुई है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा घातक है। इसलिए रामनगर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर पलिका की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि लोग कोविड-19 एसओपी का पालन करें। इसके अलावा कस्बे के बाजारों व मोहल्लों में घोषणाएं भी करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीन के बावजूद कोरोना संक्रमण से बचाव करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें