फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी और मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। बश्ट पंचायत में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक बैठक का आयोजन सरपंच सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें चिनैनी थाना प्रभारी चरणजीत सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नशाखोरी और मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में नशाखोरी पर अंकुश लगाने सहित अन्य समस्याओं पर मंथन किया गया। इसके अलावा नशा मुक्ति के बारे में भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने बैठक में शराब के अवैध कारोबार और मवेशी तस्करी पर नकेल कसने की अपील की। वहीं, हाई स्कूल बश्ट का दर्जा बढ़ाने, पैदल मार्ग से अवैध कब्जे हटाने के साथ पुराने मार्गों का विकास करवाने की मांग उठाई।
लोगों ने मशीरा, पाटा व कमाली में पानी की समस्या को दूर करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि लोग कई मील पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर हैं। थाना प्रभारी ने समस्याओं को संबंधित अधिकारी तक पहुंचा कर हल करवाने का आश्वासन दिया। बैठक में नायब सरपंच प्रदीप शर्मा, शरीफ पठान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें