फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जियो और जीने दो संस्था के प्रधान तारिक शाह की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस दौरान उधमपुर शहर की बावलियों का दौरा कर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि संगठन 2007 से प्राकृतिक जल स्रोतों को बचाने और उनके रखरखाव के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। उधमपुर शहर की 108 बावलियां में 35 प्रतिशत सूख चुकी हैं। कई बावलियों से पानी रोजाना व्यर्थ बह रहा है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि इस पानी को चैनलाइज करके सही इस्तेमाल में लाया जाए। इससे पानी का सरंक्षण भी होगा और शहर की पानी से समस्या भी हल होगी। उन्होंने लोगों से बावलियों को स्वच्छ रखने, पानी के सही प्रयोग और उनके संरक्षण में आगे आने की अपील की। इस अवसर पर राजेश कुमार, नीना कौल, संतोष कुमारी, रूबी, साहिल शेख, आकिब, अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें