फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत, बजरी के बढ़ते दाम के विरोध में अपनी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई और निर्माण सामग्री से मनमाने दाम के विरोध में शनिवार को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ निशाना साधा और जल्द कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

रोमेश मन्हास के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा सरकार की नाक के नीचे पूरे प्रदेश में गलत तरीके से माइनिंग की जा रही है और मनमाने दाम पर रेत, बजरी बेची जा रही है। रेत-बजरी के दाम इतने अधिक हो गए हैं कि आम आदमी के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। सरकार की तरफ से इस पर अंकुश लगाने को कुछ नहीं किया जा रहा है। जियोलॉजी और माइनिंग विभाग केवल तमाशा देख रहा है।
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इससे महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई की मार आम आदमी को पड़ रही है। लोगों के घरों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। सरकार महंगाई को रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसलिए अब आम आदमी को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस मौके पर साहिल मन्हास, राम खजूरिया, विशन दास, दलजीत सिंह, सोहन सिंह, सदतीर सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें