फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माली, पट्ठी रूट पर वसूला जा रहा मनमाना किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बस चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने से परेशान पंचायत माली और पट्ठी के ग्रामीणों का शिष्ट्रमंडल ने सरपंच सुनील मनोहर की अध्यक्षता में एआरटीओ से मिला। इस दौरान यात्री वाहनों में किराया सूची लगाने और किराए की समस्या से निदान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

सरपंच सुनील मनोहर ने बताया कि सरकार की ओर से 19 प्रतिशत किराया बढ़ाने का आदेश दिया है। पंचायत माली और पट्ठी रूट पर चलने वाले वाहन मालिकों की ओर से अतिरिक्त किराया वसूला जा रहा है। वहीं, इन वाहनों में किराया सूची भी नहीं लगाई गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। इस संबंध में हर आए दिन चालकों व सहचालकों के साथ नोकझोंक होती रहती है। कई बार वह यात्रियों से दुर्व्यवहार भी करते हैं। इसलिए समस्या की राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें