फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण को कोई भी नया मामला सामने नहीं आया हैं। जबकि एक व्यक्ति कोरोना को मात देने में कामयाब रहा है। इससे पहले बुधवार को भी कोरोना संक्रमण का केवल एक ही नया मामला सामने आया था।
विज्ञापन

वीरवार को कोई भी नया मामला सामने नहीं आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ दिनों तक कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल आने के बाद अब दोबारा से गिरावट आनी शुरू हुई है। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को राहत मिली है। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकउ़ा 4315 पहुंच गया है, जिनमें से 4162 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 57 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में कोरोना 56 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें