फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर में हुआ वार्षिक शिवरात्रि मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। महाशिवरात्रि के अवसर पर जिब के प्राचीन शिव मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें जिब, टिकरी, मलाड़, चक, गढ़ी, रैंबल, चढे़ई मुत्तल और संदरानी आदि गांवों के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आप शंभु शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर में अलसुबह ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। जो दिन बढ़ने के साथ बढ़ता गया। मंदिर में दर्शन व जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। प्रशासन की ओर से मेले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मेले में जहां स्टाल लगाए गए थे वहीं बच्चों ने झूलों का खूब लुत्फ उठाया है। मंदिर के महंत हेमराज के बताया कि लगभग 2700 साल पुराने मंदिर में भगवान शिव आप शंभु शिवलिंग के रूप में मौजूद हैं। जिसे के प्रति लोगों में अपार आस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें