फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंडार-पखलाई मार्ग के धीमे निर्माण पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। चिनैनी-घोरड़ी विधानसभा क्षेत्र की टंडार पंचायत के लोगों ने स्थानीय नेता एवं समाजसेवक जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रर्दशन किया। इस दौरान टंडार-चढ़त पखलाई सडक के धीमे निर्माणकार्य पर रोष जताया। प्रदर्शन में टंडार पंचायत की सरपंच सुनीता सलारिया भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि 2007 में टंडार से सत्यालता, चढ़त और पखलाई तक सड़क का काम शूरू हुआ था। लेकिन 14 साल बाद भी सड़क का 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन आज तक स्थिति जस के तस है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नेता ने कहा पीएमजीएसवाई विभाग की यह लापरवाही सिर्फ टंडार पंचायत तक ही समिति नहीं है, बल्कि हर जगह विभाग की ओर से ऐसा ही काम किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने पीएमजीएसवाई को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन में कार्य की गति को बढ़ाया नहीं गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें