फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वदलीय बैठक में चौधरी लाल सिंह को नहीं बुलाने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। केंद्र सरकार की तरफ से 24 जून को होने वाली सर्वदलीय बैठक में डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के संस्थापक चौधरी लाल सिंह को नहीं बुलाने पर युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया है। उन्होंने मंगलवार को बट्टलबालियां में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया है। कहा कि चौधरी लाल सिंह प्रदेश के पुराने नेताओं में से एक है। उनको न बुलाकर अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर के समय युवा नेता सुनील सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुनील सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के हालात को लेकर 24 जून को आल पार्टी मीटिंग का आयोजन किया गया है, जिसमें कश्मीर की सभी पार्टियों से नेताओं को बुलाया गया है, लेकिन चौधरी लाल सिंह को न्योता नहीं दिया है, जोकि पूरी तरह से गलत है। केंद्र सरकार जम्मू के लोगों के साथ केवल धोखा कर रही है।
केंद्र सरकार को आज भी केवल कश्मीर की ही चिंता है। अगर सरकार ने 24 जून को कोई बड़ा निर्णय लेना है तो इस बैठक में सभी पार्टियों के नेताओं के साथ चैंबर आफ कामर्स, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों को भी शामिल करना चाहिए। अगर केंद्र सरकार ने जल्द चौधरी लाल सिंह को बैठक में हिस्सा लेने के लिए न्योता नहीं भेजा तो आने वाले दिनो में डोगरा स्वाभिमान संगठन सभी डीसी कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें