फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार नहीं बनाने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। घोरड़ी ब्लॉक के वार्ड छह सेरवालां के लोग सड़क किनारे सुरक्षा दीवार नहीं बनाने पर बिफर पड़े। उन्होंने रोड जाम कर प्रशासन और विभाग के खिलाफ आधे घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई वहीं, तारकोल बिछाने का काम भी प्रभावित हुआ है। बाद में ठेकेदार के आश्वासन पर शांत हुए और सड़क से हट गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से घरों को नुकसान पहुंच रहा है। घोरड़ी से वाया पंजग्राई उधमपुर की ओर जाने वाले इस रोड पर मौजूदा समय में सेरवालां क्षेत्र में तारकोल बिछाने का काम जारी है। जब सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया था तब भी ग्रामीणों ने सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई थी। ग्रामीणों ने कहा कि सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण घरों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए उनकी मांग है कि जल्द सुरक्ष्ज्ञा दीवार बनाई जाए। वहीं, चेतावनी दी है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें