फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। मलाइ में जम्मू-कश्मीर हाईवे की मरम्मत कार्य के साइट इंजीनियरों से मारपीट करने वाले आरोपी युवकों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वीरवार को श्रमिकों का गुस्सा फूट गया। उन्होंने प्रदर्शन कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। वहीं, कार्रवाई नहीं होने की सूरत में हाईवे बंद करने और डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी श्रमिकों ने बताया कि तीन दिन पहले भारत नगर क्षेत्र में कार्यस्थल पर मौजूद कंपनी के साइट इंजीनियर पवन परमार और संजीव कुमार पर बिना नंबर की बाइक से आए अज्ञात युवकों ने बेवजह मारपीट की और फरार हो गए। मारपीट में इंजीनियर पवन परमार घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। साथ ही पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई। लेकिन तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसके विरोध में श्रमिकों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया है। जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए अन्यथा वह हाइवे को बंद कर और डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें