फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रामनगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधायक तथा रविदास सभा के सदस्य।
विज्ञापन
रामनगर। कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक सुनील भारद्वाज मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 11 बजे कस्बे के वार्ड नंबर आठ स्थित गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास सभा की ओर से यह कार्यक्रम करवाया गया। इसमें सभा के सभी सदस्यों के साथ विधायक ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच, लगभग 30 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। विधायक ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न सिर्फ संविधान का निर्माण किया बल्कि समाज में समानता और न्याय के लिए संघर्ष भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें