फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष बाद खेल के मैदान में उतरेंगे स्कूल के विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। करीब दो वर्ष बाद जिले में स्कूलों के विद्यार्थी मैदान में उतर कर खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते नजर आएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग 1 मई से उधमपुर में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं शुरू करने जा रहा है। इसके बाद अंतर जोन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्च 2020 में कोरोना संकट शुरू होने के बाद दो वर्ष से स्कूल बंद थे। इसी कारण स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो सकीं। लेकिन अब जब कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद स्कूल खुल गए हैं, और विद्यार्थियों ने स्कूलों में पहुंच कर शिक्षा ग्रहण करना शुरू कर दिया है तो खेल विभाग ने भी स्कूल स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जिले में 1 से 10 मई तक 11 शिक्षा जोन में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, एथलेटिक, आदि खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। जो टीमें और खिलाड़ी जीतेंगे, उनके बीच अंतर जोन खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। अंतर जोन के लिए अभी तारीख व समय निर्धारित करना बाकी है। इसके संपन्न होने के बाद अंतर जिला खेल प्रतियोगिताएं भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अंतर जिला प्रतियोगिताओं के मुकाबले अलग-अलग जिलों में आयोजित किए जाएंगे। ये मुकाबले जून में आयोजित होंगे। उधमपुर को पहली बार अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिलने वाला है। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
------
स्कूलों में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताएं शुरू कर दी गई हैं। इसके बाद खिलाड़ी खेल के मैदानों में हिस्सा लेते नजर आएंगे। सोमवार को इसकी तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सभी खेल शिक्षकों व जोन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

- स्वर्ण सिंह, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अफसर, उधमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें