फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अलयास खान ने संभाला रामबन के डिप्टी कमिश्नर का पदभार

Sat, 14 Jun 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामबन। मोहम्मद अलयास खान (जेकेएएस) ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से रामबन के नए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) का पदभार संभाला।
उन्होंने बसीर-उल-हक चौधरी (आईएएस) का स्थान लिया, जिन्होंने रामबन के डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त समारोह के दौरान आधिकारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी।
उनके आगमन पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) वरुणजीत सिंह चरक के नेतृत्व में जिला अधिकारियों ने नए डिप्टी कमिश्नर का गर्मजोशी से स्वागत किया। नए डीसी को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभार लेने बाद नवागंतुक डीसी ने अपने कार्यालय परिसर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि डीसी अलयास खान के नेतृत्व में रामबन विकास सुशासन और उत्तरदायी सार्वजनिक सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें