फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों ने नगर परिषद चेयरमैन पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर तीन से पैंथर्स पार्टी के पार्षद समनीक भसीन ने नगर परिषद के चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता की कार्यप्रणाली पर सवाल खडे़ किए। रविवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में पार्षदों की बैठक में शहर के विकास को लेकर कई प्रस्ताव पारित हुए। इन पर नगर परिषद चेयरमैन डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने मुहर लगाई और इनको डायरेक्टर लोकल बाडी के कार्यालय में भेजने का दावा किया, लेकिन अब पता चला है कि एक भी प्रस्ताव डायरेक्टर लोकल बाडी कार्यालय तक नहीं पहुंचा है। चेयरमैन की गलत कार्यप्रणाली के कारण ही शहर का विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के पार्षदों की तरफ से पार्टी कार्यालय में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में समनीक भसीन ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष के कारण शहर की तरक्की को ग्रहण लगा हुआ है। सभी पार्षदों ने नप अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर परिषद में पार्षदों की तरफ से शहर की तरक्की को लेकर जितने भी फैसले लिए गए, उन पर काम शुरू करना तो दूर उनके प्रस्ताव नप अध्यक्ष डायरेक्टर लोकल बाडी जम्मू के कार्यालय तक नहीं भेज सके। इसका खुलासा शनिवार को डायरेक्टर लोकल बाडी कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वयं डायरेक्टर ने किया। इसी कारण शहर तरक्की से पूरी तरह पिछड़ गया है।
किल बेस्ट प्लांट भी हमारे दबाव से शुरू हुआ
पार्षदों ने कहा कि जब नप अध्यक्ष से लोग शहर की तरक्की को लेकर सवाल पूछते हैं तो वह पार्षदों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि असलियत यह है कि वह शहर की तरक्की रुकवाने के लिए खुद जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि नप उपाध्यक्ष भी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह विफल हो चुके हैं। पैंथर्स पार्टी के पार्षदों के दबाव और अपने हिस्से के फंड देने के कारण ही सुई में किल बेस्ट प्लांट शुरू करने में कामयाबी मिली है। उन्होंने इसके लिए डीसी उधमपुर के प्रयासों की भी सराहना की। पार्षदों ने दो लोड कैरियर आटो व कचरा उठाने के लिए बड़ी मशीन देने के लिए डायरेक्टर लोकल बाडी जम्मू का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्षद सुनील प्रोच, पार्षद जगदीश कुमार पार्षद, आरती वर्मा, पार्षद दर्शन कुमार, पार्षद आशा कुमारी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें