फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अनुमति पर दो घंटे के लिए खुले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियां सोमवार को भी लगातार जारी रही हैं। इस दौरान डेयरी और फल-सब्जी की ही दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। वहीं, विशेष प्रशासनिक छूट के मद्देनजर सोमवार को अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी साफ-सफाई के लिए दो घंटे के लिए खोला गया। बाद में फिर से पाबंदियां लगते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के बीच बिना जरूरी कारण के किसी को भी नगर में आवागमन की इजाजत नहीं दी जा रही है। जिलाधीश की विशेष राहत के बाद सोमवार को सुबह सात बजे से लेकर 9 बजे तक अन्य दुकानें भी खोली गईं, जहां दुकानदारों ने साफ-सफाई की। इससे उन्हेें काफी राहत मिली है। हालांकि इस दौरान किसी भी को सामान बेचने की अनुमति नहीं दी गई थी।
दुकानदारों ने कहा कि बीते दस दिन से दुकानें बंद रहने से अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचना शुरू हो गया है। सोमवार को दो घंटे के लिए समान की जांच व साफ सफाई करने की इजाजत देने से काफी राहत मिली है। प्रशासन से अपील है कि सप्ताह में कुछ दिन और कुछ घंटों के लिए रोस्टर वाइज दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। उधर, नौ बजे दुकानों को बंद कर दिया गया। नियमानुसार दूध व फल-सब्जी की दुकानों को भी दस बजते ही बंद करवा दिया गया। इसके बाद दोबारा से कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों लागू होने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें