फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अक्षरा के 97.2% अंक, सेकेंड टाॅपर

विज्ञापन
गैर सरकारी स्कुल के छात्रों की फोटों संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। जम्मू-कश्मीर राज्य शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में कटड़ा की लड़कियों ने बाजी मारी है। कटड़ा के निजी पाइन लैंड पब्लिक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा अक्षरा देवी पुत्री संजय कुमार तथा निशा देवी ने 97.2% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है।
सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा मायानशी शर्मा पुत्री रतनलाल तथा मीनाक्षी देवी ने 93% अंक प्राप्त किए हैं। सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल नोमाई के 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें 27 पास हुए। स्कूल का पास प्रतिशत 79.41 रहा। छात्र सूरत सिंह चिब टॉपर रहे। उन्होंने 80.8% अंक हासिल किए। पीएम श्री सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कटड़ा के 82 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिसमें 54 पास हुए। स्कूल के 11 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की। स्कूल की मयंशी शर्मा पुत्री रतन लाल तथा मीनाक्षी देवी ने 93% हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल अगार जित्तो के 108 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। 65 विद्यार्थी पास हुए, स्कूल का परिणाम 60% रहा। छात्रा स्नेहा भगत ने 500 में से 474 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा के 43 में 36 विद्यार्थी पास हुए। स्कूल का परिणाम 83.72% रहा। वहीं निजी स्कूलों में पाइन लैंड पब्लिक स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 14 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की। छह विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन और छह विद्यार्थी सेकंड डिवीजन में पास हुए। स्कूल की होनहार छात्रा अक्षरा देवी पुत्री संजय कुमार तथा निशा देवी ने 97.2% अंक हासिल कर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन

त्रिकुटा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमे 67 पास हुए। 28 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन हासिल की जबकि 23 ने फर्स्ट डिवीजन और 16 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीजन हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें