फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मुस्कान ने 98.8 व मनीषा ने 98.2 प्रतिशत अंकों से अन्य बेटियों को भी किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
माता-पिता के साथ रामनगर की मुस्कान गुप्ता।
विज्ञापन
- 10वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में उधमपुर के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन

उधमपुर। जम्मू- कश्मीर शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। इसमें जिला उधमपुर के कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश व जिला स्तर पर अपना परचम लहराया। 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा के साथ विभिन्न स्कूलों में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों को बधाई देने के साथ शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की गई।
रामनगर की मुस्कान ने जिले में किया टॉप
भारतीय विद्या मंदिर हाई स्कूल रामनगर की मुस्कान गुप्ता पुत्री विशाल गुप्ता 500 में से 494 यानि 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहली और जम्मू प्रांत समर जोन में दूसरी पोजिशन हासिल कर रामनगर तहसील का प्रदेश में नाम रोशन किया। लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट हाई स्कूल ने भी 10वीं की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल प्रशासन द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। स्कूल की रीदम अरोड़ा पुत्री जतिंद्र अरोड़ा और ममता अरोड़ा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। अनीश कोल पुत्र राजू कौल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इनके अलावा उधमपुर के अयान पुत्र प्रदीप कुमार और सुषमा देवी ने 95.2, आयुषी गोस्वामी पुत्री संजय गोस्वामी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

उदय ने 95 प्रतिशत से स्कूल में किया टॉप

डीएवी हाई स्कूल उधमपुर (आर्य समाज) के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के मेधावी छात्रों में उदय चंद्र सिंह पुत्र ओम सिंह ने 95, साजिर मलिक पुत्र जाकिर मलिक ने 92 तथा सुरेश कुमार पुत्र नन्हे राम ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक हासिल कर अपनी मेहनत का शानदार प्रदर्शन दिखाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मनीषा ने 98.2 प्रतिशत अंक किए हासिल

कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के 99 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। जिसमें मनीशा देवी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टाप किया जबकि 17 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल के 84 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करते हुए डिस्टिंकशन हासिल की। जबकि ओवरआल परिणाम 100 प्रतिशत रहा। स्कूल के सुनाक्षी राठोर पुत्री उत्तम सिंह और नीना देवी ने 94.4 और सारांश शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
डॉक्टर बनना है सपना : मनीशा
कामन पब्लिक स्कूल की मनीशा ने 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं। अमर उजाला से बातचीत में उसने कहा कि अपनी सफलता का श्रेय में अपने माता-पिता, प्रधानाचार्या और अपने शिक्षकों को देना चाहती हूं। यह मेरी कड़ी मेहनत का परिणाम है। स्कूल ने हमें अच्छा माहौल प्रदान किया हमें मेहनत करने का प्रोत्साहन मिला। मेरा लक्ष्य डॉक्टर बनना है। मैं आगे भी कड़ी मेहनत करके अपना सपना साकार करना चाहती हुं।
सीए बनना चाहती है आकांक्षा
490 अंक हासिल करने वाली आकांक्षा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता, स्कूल प्रशासन और दोस्तों को दिया। उसने कहा कि इन सबकी वजह से ही इतने अंक हासिल कर सकी। उच्च शिक्षा काॅमर्स में हासिल करूंगी और चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना उसका सपना है।
डॉक्टर बनना चाहता है कन्हैया
490 अंक हासिल करने वाले कन्हैया ने कहा कि इस सफलता के लिए मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी। आज मुझे इसका फल मिला। इसका श्रेय मैं अपने माता पिता, प्रधानाचार्या और शिक्षकों को देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा हमेशा मनोबल बढाया। मैं और कड़ी मेहनत कर डॉक्टर बनना चाहता हूं।
स्कूल प्रशासन के प्रोत्साहन से मिली सफलता : कसक
489 अंक हासिल करने वाली कसक ने कहा कि इसका श्रेय सर्वप्रथम स्वयं को देना चाहती हूं। प्रधानाचार्या, माता-पिता और शिक्षकों के प्रोत्साहन से मैंने यह लक्ष्य प्राप्त किया। मैं दिन में पांच से छह घंटे की कड़ी मेहनत करती थी जिसके परिणाम स्वरूप उम्मीद के मुताबिक अंक प्राप्त किए।

अध्ययन के दौरान माता-पिता का सहयोग रहा महत्वपूर्ण : शुभम
488 अंक हासिल करने वाले शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल प्रशासन और माता पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी मेहनत में मेरे गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। खासकर मेरे अध्ययन के दौरान मेरे माता-पिता को योगदान मेरा मनोबल बढ़ाता रहा। आगे की शिक्षा काॅमर्स में पूरी करने के बाद सीए बनना चाहता हूं।
इंजीनियर बन देश का करूंगा विकास : रुद्राक्ष
रुद्राक्ष ने कहा कि वो इंजीनियर बनना चाहता है। 500 में से 486 अंक हासिल करने के शिक्षकों के योगदान और प्रयासों को नहीं बुलाया जा सकता। देश के विकास में योेगदान देकर समाज का बेहतर निर्माण करना मेरा सपना है। इसलिए इंजीनियर बनने के लिए आगे की शिक्षा नॉन मेडिकल में करूंगा।
विज्ञापन

डॉक्टर बन जरूरतमंदों की सेवा करूंगी : इरविन
इरविन शान ने 482 अंक हासिल किए हैं। शान ने बताया कि उच्च शिक्षा मेडिकल में पूरी करना चाहती हूं। ताकि डॉक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकूं। मै अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही शिक्षकों को भी देना चाहती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें