फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़ में प्रस्तावित हवाई पट्टी के मास्टर प्लान पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रतिनिधियों ने वीरवार को प्रशासनिक टीम के साथ प्रस्तावित हवाई पट्टी के स्थल का दौरा किया। इस दौरान हवाई पट्टी के मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे भूमि आवश्यकता, संपर्क मार्ग (कनेक्टिविटी) और बुनियादी ढांचे के विकास पर विचार-विमर्श किया। एएआई की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्राफ्ट मास्टर प्लान की समीक्षा करते हुए तकनीकी और संचालन संबंधी आवश्यकताओं पर चर्चा की।
प्रस्तावित हवाई पट्टी से जिले की क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था में सुधार होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि संयुक्त दौरे के दौरान प्राप्त सुझावों को शामिल कर मास्टर प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा जिसके बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें