फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: छात्रों ने वायुसेना की आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली को करीब से समझा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से छात्रों के लिए एयरफोर्स स्टेशन जम्मू का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरे में कुल 27 छात्रों ने भाग लिया और वायुसेना की आधुनिक तकनीकों एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। यह शैक्षणिक भ्रमण विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार भारद्वाज के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके साथ संकाय सदस्य डॉ. रणधीर साह और डॉ. मनीष भी मौजूद रहे।
सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस दौरे को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बनाया। वहीं संजीव सूरी ने भी इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान एयरफोर्स स्टेशन जम्मू के अधिकारियों ने छात्रों को आधुनिक विमानन तकनीकों, उन्नत रक्षा प्रणालियों तथा भारतीय वायुसेना के संचालन तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान छात्रों को रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। इससे उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई। छात्रों और शिक्षकों के बीच अधिकारियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने अपने प्रश्न पूछकर व्यावहारिक जानकारी हासिल की।
इस अनुभव ने छात्रों को वास्तविक जीवन में तकनीकी अनुप्रयोगों को समझने में काफी मदद की। इस सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव और वित्त अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से यह दौरा संभव हो सका। इसके अलावा डॉ. विवेक वर्मा का भी विशेष धन्यवाद किया गया, जिन्होंने परिवहन व्यवस्था को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया।
इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। ये न केवल उनके सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें