फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ऑपरेशन सिंदूर व वायुसेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

विज्ञापन
मजालता में विधायक आरएस पठानिया के ​खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
- मजालता में जलाया विधायक का पुतला, थाने में सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भाजपा विधायक रणवीर सिंह पठानिया की ओर से ऑपरेशन सिंदूर व वायुसेना के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पैदा हुआ रोष थमता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को उनके अपने निर्वाचन क्षेत्र के उपमंडल मजालता में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला जलाकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व सरपंच राजेश शर्मा ने कहा कि विधायक की टिप्पणी बहुत ही निंदनीय है। इससे सिर्फ मजालता नहीं बल्कि पूरे देशवासियों में गहरा रोष भर गया है। विधायक को तत्काल बिना किसी तर्क के वायुसेना से माफी मांगनी चाहिए। जब तक वे ऐसा नहीं करते, प्रदर्शन इसी तरह से जारी रखे जाएंगे। क्षेत्रवासियों की तरफ से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक ज्ञापन भी थाने में सौंपा गया। प्रदर्शन में बलवंत राज, बाबू राम, बोध राज, मक्खन लाल, विजय, राज कुमार, गोपाल सिंह देव राज, मदन लाल व अन्य मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है : हर्षदेव
वहीं, इस मामले को लेकर उधमपुर में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में पूर्व शिक्षा मंत्री हर्षदेव सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। इनकी ऐसी हरकतों से देशवासी परेशान हैं। अपने उल्टे सीधे बयानों से वे कहीं महिलाओं का अपमान कर रहे हैं, कहीं किसानों का, कहीं जवानों का तो कहीं नौजवानों का। भाजपा नेता तमाम सीमाएं लांघ चुके हैं। इनकी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से पूरे देश को खतरा पैदा हो गया है। इन्हें पूछने वाला कोई नहीं हैं। यह काफी चिंताजनक है। इस पर संज्ञान लिया जाना चाहिए।
आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने की निंदा
उधमपुर इस मामले को लेकर आंबेडकर वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने भी पत्रकारवार्ता कर इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। समाज सेवक गोविंद राम चलोत्रा ने कहा कि विधायक आरएस पठानिया का वायुसेना पर आपत्तिजनक बयान बहुत ही निंदनीय है। इससे हर देशवासी को दुख पहुंचा है। पार्टी हाईकमान को ऐसे नेताओं का ठीक से इलाज करना चाहिए।
जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी इंडिया के नेता एवं पूर्व बीडीसी चेयरमैन बलवान सिंह ने भी विधायक पठानिया के विवादित बयान को अफसोसजनक बताया। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद है। भाजपा नेताओं के इस तरह के बयान भाजपा के गिरते स्तर का प्रमाण हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी बयान की कड़ी निंदा की

इसी तरह के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद खजूरिया और कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा की तरफ से शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के माध्यम से भाजपा विधायक के वायुसेना के खिलाफ विवादित बयान की कड़ी निंदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें